
Russia Ukraine War: यूक्रेन को नॉर्वे से मिला एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम, डेनमार्क भी देगा हथियारों का जखीरा
AajTak
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन को यूरोपीय देशों से हथियारों का जखीरा मिलना शुरू हो गया है. नॉर्वे ने यूक्रेन को मिस्ट्रल एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम दिया है तो वहीं डेनमार्क भी बख्तरबंद गाड़ियां मुहैया कराने वाला है.
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय देश भी खुलकर यूक्रेन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. नॉर्वे ने यूक्रेन को मिस्ट्रल एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम (Mistral anti-aircraft missile systems) दिया है. वहीं, डेनमार्क भी बड़ी तादाद में यूक्रेन को हथियार देने की योजना बना रहा है.
डेनमार्क के मीडिया समूह OLFI की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनमार्क यूक्रेन को दर्जनों बख्तरबंद गाड़िया और मोर्टार देने जा रहा है. डेनमार्क की तरफ से यूक्रेन को 25 पिरान्हा-3 बख्तरबंद गाड़िया, 50 M-113 बख्तरबंद गाड़ियां, और M-10 मोर्टार के साथ हजारों की तादाद में गोले मिलेंगे.
मिस्ट्रल एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम की खासियत
नॉर्वे के रक्षा मंत्री ब्योर्न एरिल ग्रैम के मुताबिक मिस्ट्रल एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम बेहद ही उपयोगी हथियार है. इसके जरिए तीन किलोमीटर तक कम ऊंचाई पर विमानों और हेलीकॉप्टरों को नीचे गिराया जा सकता है. ये क्रूज मिसाइलों को भी गिराने में सक्षम हैं.
जंग में हो रहा सिविलियन ड्रोन का इस्तेमाल
बता दें कि इससे पहले जंग में सिविलियन ड्रोन के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई थी. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक फेसबुक पोस्ट में अपने नागरिकों से कहा था कि वे कमर्शियल ड्रोन का उपयोग पता लगाए कि रूसी सेना कब क्या कर रही है. उसकी मूवमेंट क्या है? पोस्ट में लिखा गया था कि, क्या आपके पास ड्रोन है? इसे अनुभवी पायलटों के लिए उपयोग में लाएं! क्या आप ड्रोन चलाना जानते हैं? कीव शहर की ब्रिगेड के साथ संयुक्त गश्त में शामिल हों! कीव हमारा घर है, इसकी रक्षा करना एक हमारा काम है. आपको और आपके ड्रोन को इस भयंकर क्षण में कीव की जरूरत है. भले ही लोग अपने खुद के ड्रोन उड़ाने में विशेष रूप से कुशल नहीं हैं, फिर भी उन्हें इसके लिए तैयार हो जाने को कहा जा रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








