
Russia Ukraine War: यूक्रेन के फौजियों को न्यूजीलैंड दे रहा L119 हॉव्तिजर चलाने की ट्रेनिंग
AajTak
न्यूजीलैंड इस समय यूक्रेन के फौजियों और लोगों को हल्के हॉवित्जर तोप चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है. आगे भी देता रहेगा. इस बात की घोषणा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने की है. यूक्रेनी लोगों को L119 हॉव्तिजर तोप को चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि रूसी सैनिकों से जंग लड़ सकें.
न्यूजीलैंड के 30 फौजी इस समय ब्रिटेन में तैनात हैं. ये जुलाई महीने तक वहीं रहेंगे. ताकि वो यूक्रेनी फौजियों को 105 mm की L119 हॉव्तिजर तोप चलाने की ट्रेनिंग दे सकें. इस बात की घोषणा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन ने की है. उन्होंने कहा कि इस समय यूक्रेनी फौजियों को इस समय हथियार के साथ-साथ स्किल की भी जरूरत है. इसलिए न्यूजीलैंड यहां पर है. न्यूजीलैंड के फौजियों को 230 यूक्रेनी फौजियों को तोप को चलाने की ट्रेनिंग देनी है. इस काम में जुलाई अंत तक का समय लग जाएगा. यह तोप ब्रिटिश सेना भी चलाती है. इसलिए 30 यूक्रेनी फौजी इस तोप को चलाने की ट्रेनिंग लेंगे. बाकी को अन्य तरह के हॉव्तिजर तोप चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. आइए जानते है इस तोप की ताकत जिसके बारे में चर्चा हो रही है.
105 mm की L119 हॉव्तिजर तोप का उपयोग न्यूजीलैंड की सेना 1980 से कर रही है. इसकी मारक क्षमता 17 से 19 किलोमीटर तक है. यह एक मिनट में 8 गोले दाग सकता है. तोप का वजन 2330 किलोग्राम होता है. इसमें पहिए लगे होते है, इसलिए इसे खींचकर ले जाना आसान होता है. यह एक हल्की तोप है, इसलिए इसकी फायरिंग रेंज भी दूर तक है. क्योंकि इसकी नली यानी बैरल गोले की दूरी के हिसाब से बनाई गई है.
Known as the M119 in the U.S., the gun has a range of more than 10 miles, and New Zealand’s military has used the weapon since the 1980s. https://t.co/Cou6ap2F51
इस तोप को आराम से हेलिकॉप्टर से उठाकर ले जाया जा सकता है. इसमें आप किसी भी तरह का गोला लगा सकते हैं. यानी आग लगाने वाला, विस्फोट्क, पेनेट्रेटिंग या फिर थर्मोब्लास्ट. हर गोला 17 से 19 किलोमीटर की दूरी तक आने वाले टारगेट को पूरी तरह से ध्वस्त कर देगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











