
Russia-Ukraine War: मारियूपोल में यूक्रेन की आखिरी टुकड़ी का भी सरेंडर, समझें इस हार का मतलब
AajTak
लगभग तीन महीने से चल रहे युद्ध में यूक्रेन ने दक्षिण का एक किला गंवा दिया है. रूसी हमलों से खंडहर में बदल चुके मारियुपोल में यूक्रेन की आखिरी टुकड़ी ने भी सरेंडर कर दिया है. इनमें बड़ी संख्या में जख्मी सैनिक भी हैं जिन्हें मारियुपोल से निकालकर रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों के इलाके में ले जाया गया है. मारियुपोल पर जीत के बाद अब रूसी सेना के पास अजोव सागर से लेकर खारकीव तक का एक बड़ा इलाका कब्जे में है और उसका लैंड कॉरिडोर वाला सपना पूरा होता दिख रहा है. यूक्रेन रूस की जंग को अब दो महीने होने को हैं, जंग की तीव्रता में कमी के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











