
Russia-Ukraine War: मध्य-पूर्व के इस देश में आया संकट, भारत से मांगी मदद
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन संकट से मध्य-पूर्व के कई देशों में गेहूं की किल्लत हो गई है. लेबनान ने देश में गेहूं की कमी को लेकर लेबनान में भारत के राजदूत से बात की है. इस बातचीत के दौरान लेबनान ने भारत से गेहूं की कमी को दूर करने में मदद मांगी है.
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण मध्य-पूर्व के कई देशों में खाद्य संकट उत्पन्न हो गया है. इस क्षेत्र के अधिकतर देश अपने इस्तेमाल का अधिकतर गेहूं रूस और यूक्रेन से खरीदते हैं लेकिन युद्ध के कारण इन देशों को गेहूं की आपूर्ति बंद हो गई है. लेबनान भी उन्हीं देशों में शामिल है जो अपने इस्तेमाल का 60 फीसद हिस्सा रूस और यूक्रेन से खरीदता है. लेकिन अब लेबनान के सामने गहरा खाद्य संकट उत्पन्न हो गया है जिसके बाद वो मदद के लिए भारत के पास आया है.
तुर्की की समाचार एजेंसी के अनुसार, लेबनान की अर्थव्यवस्था और व्यापार मंत्री अमीन सलाम ने लेबनान में भारत के राजदूत डॉ सोहेल एजाज खान से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान लेबनान के मंत्री ने भारतीय राजदूत से रूसी हमले के कारण उत्पन्न खाद्य संकट में लेबनान की मदद करने का आह्वान किया.
इस मुलाकात के बाद लेबनान के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने एक बयान भी जारी किया जिसमें अमीन सलाम के हवाले से लिखा गया, 'सलाम ने अपने कार्यालय में लेबनान में भारत के राजदूत डॉ सोहेल एजाज खान से मुलाकात की. भारत के राजदूत ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत के पास गेहूं का पर्याप्त भंडार है और वो इसकी आवश्यक मात्रा लेबनान तक पहुंचाएगा. इस मुलाकात का मकसद यूक्रेन संकट के बाद उत्पन्न खाद्य संकट की स्थिति से निपटने के लिए चर्चा करना था.'
लेबनान अपने खाद्य संकट को दूर करने के लिए तुर्की के साथ भी लगातार बातचीत कर रहा है. मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि अमीन सलाम ने लेबनान में तुर्की के राजदूत से भी मुलाकात की.
लेबनान हर महीने अपनी जरूरत का 50 हजार टन गेंहू खरीदता है. यूक्रेन संकट के कारण उसे गेहूं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. भारत के अलावा लेबनान अन्य देशों से भी गेहूं की खरीद के लिए बात करने वाला है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








