
Russia-Ukraine war: पुतिन ने ब्रिज का बदला डैम से लिया? वर्ल्ड वॉर-II में भी स्टालिन ने ढहाया था, गई थीं 1 लाख जानें
AajTak
यूक्रेन का आरोप है कि डैम को रूस ने ब्लास्ट कर तबाह किया है, लेकिन रूस इस आरोप से इनकार कर रहा है. फिलहाल इस डैम के टूटने की वजह से 4.8 अरब गैलन पानी यूक्रेन के शहरों और गांवों को डूबो रहा है. 150 टन इंजन ऑयल भी नीपर नदी में जा मिला है और इसके इकोलॉजी को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. इस नीपर नदी पर बने बांध का कनेक्शन वर्ल्ड वार-2 से भी है.
पिछले साल अक्टूबर में जब यूक्रेन ने समंदर में रूस की शक्ति के प्रतीक 18 किलोमीटर लंबे क्रीमिया ब्रिज को बमों की ताबड़-तोड़ बारिश से तबाह कर दिया था तो राष्ट्रपति पुतिन तिलमिला कर रह गए थे. पुतिन ने तब इसे आतंकी कार्रवाई कहा था और कहा था कि यूक्रेनी सीक्रेट सर्विस ने पुल पर आतंकवादी हमले का आदेश दिया है और उसी ने इसे अंजाम दिया है.
क्या इस घटना के लगभग 8 महीने बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने इस हमले का बदला ले लिया है? यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के नोवा में मौजूद कखोवका डैम को विस्फोट से उड़ा दिया है. लेकिन रूस ने इस आरोप से इनकार किया है. नीपर (Dnipro) नदी पर बने इस बांध के ढहने से शहर, गांव, गलियां लबालब भर गए हैं और हजारों लोग बाढ़ में फंसे हैं. अक्टूबर में क्रीमिया ब्रिज पर हमले को पुतिन ने आतंकी हमला करार दिया था. इस बार जेलेंस्की ने इस हमले को आतंकी कृत्य कहा है. जेलेंस्की ने इस हमले को सामूहिक नरसंहार का पर्यावरण बम (Environmental bomb of mass destruction) बताया है.
डैम के टूटने से क्या क्या हुई तबाही?
डैम पर हमले से 4.8 अरब गैलन पानी यहां से निकला और निचले इलाकों की ओर तबाही मचाता चला गया है. इसकी चपेट में आने वाले इलाकों में खेरासन मुख्य है. जहां अब बाढ़ की स्थिति है. निचले इलाकों में कई घरों, छोटे छोटे शहरों में सैलाब की स्थिति बन गई है. एक अनुमान के मुताबिक अबतक लगभग 40 हजार लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू किया जा चुका है.
बाढ़ की स्थिति इतनी भयावह है कि इसमें घर बहते दिख रहे हैं. निचले इलाके के नागरिकों का कहना है कि अगर पानी का स्तर बढ़ा तो इलाके में और भी पलायन होगा. विशेषज्ञों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद इस इलाके में पीने के पानी की भारी किल्लत होने वाली है, क्योंकि पानी का मुख्य स्रोत रहा ये डैम अब ध्वस्त हो चुका है.
तीन खरब में बने Crimea Bridge की कहानी, पुतिन के प्राइड पर अटैक से कटी रूसी सेना की सप्लाई लाइन

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








