
Russia-Ukraine War: पुतिन के मन में...युद्धपोत की शोकसभा जारी!
AajTak
Russia-Ukraine War: युद्ध में हथियारों का तबाह होना बहुत आम बात है लेकिन रूस एक ऐसा देश हैं जो उन हथियारों की भी शोकसभा रखता है जो उसके दिल के करीब होते हैं. ये सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन काला सागर में मोस्कवा युद्धपोत के डूबने के बाद रूस ने एक शोकसभा का आयोजन किया. ये तस्वीरे रूस के कब्जे वाले देश क्रीमिया के एक सैन्य बेस की हैं जहां रूस की नौसेना के रिटाटर्ड सैनिक और उनके परिवार के लोगों ने मोस्कवा को आख़िरी विदाई दी थी. इन सैनिकों की मोस्कवा से कुछ विशेष यादें जुड़ी हुई हैं क्योंकि मोस्कवा पिछले 22 सालों से रूसी नौसेना की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक था. देखें वीडियो.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











