
Russia-Ukraine War: पुतिन का 'प्लान'... यूक्रेन करेगा नाकाम? देखें वीडियो
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन जंग का आज 25वां दिन है. कई लोगों को इस बात पर हैरानी हो रही है कि जिस देश का जीडीपी और हथियारों का भंडार रूस के सामने कहीं नहीं टिकता वो इतने दिनों तक कैसे रूस के आगे टिका हुआ है. ये सच है कि यूक्रेन को रूसी हमलों से बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है. लेकिन सच ये भी है कि रूस ने जो सोचा था वो अब तक हासिल नहीं कर पाया है. यूक्रेन में पुतिन के प्लान क्यों और कैसे फेल हो रहे हैं, देखिए ये खास रिपोर्ट.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











