
Russia-Ukraine War: जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी- यूक्रेन नहीं सुधरा तो खतरे में होगा उसका भविष्य
AajTak
24 फरवरी तो रूस के हमले के साथ शुरू हुआ रूस और यूक्रेन का युद्ध अभी भी लगातार जारी है. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन नियो-नाज़ी है, जो नागरिकों की पीठ के पीछे छिपते हैं, उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं.
रूस के हमले के बाद यूक्रेन में जारी युद्ध को आज सप्ताह भर से ज्यादा हो चुका है और तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच टीवी पर प्रसारित एक बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन "इसी तरह का व्यवहार जारी रखता है", तो वह अपना राज्य का दर्जा खो सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











