
Russia-Ukraine War: चौथे दौर की बातचीत से सबसे ज्यादा उम्मीद... कब तक टिकेगा कीव!
AajTak
Russia-Ukraine War: पूरी दुनिया की नजर इस वक्त यूक्रेन की ओर टिकी हुई है जो पिछले 18 दिनों से रूस के हमले से तार-तार हो रहा है. एक तरफ रूस और यूक्रेन में चौथे दौर की बातचीत पर सहमति की खबर है तो दूसरी ओर रूस आज भी लगातार यूक्रेन के कई शहरो को लहूलुहान कर रहा है. मारियूपोल, इरपिन, वासिलकीव,माइकोलायिव रूस की बमबारी से धुआं धुआं हो रहा है. सबसे बड़ी खबर ये है कि कीव किसी भी वक्त रूसी हमले का सीधा शिकार हो सकता है. राष्ट्रपति जेलेंस्की के सरकारी आवास से पुतिन की फौज महज 30 किलोमीटर दूर है. सवाल है कि आखिर कबतक टिकेगा कीव का किला?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











