
Russia-Ukraine War: कीव पर अब हवाई हमले की तैयारी? जानिए रूस-यूक्रेन जंग के 14 दिन के अपडेट्स
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 14वां दिन है और कीव पर कब्जे से पहले इरपिन में भीषण लड़ाई चल रही है. अंदेशा जताया जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के भीतर रूस कीव को लेकर किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है. वहीं विनित्सिया में रूस के हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से कहा गया है कि वो बंकरों और बेसमेंट के सुरक्षित ठिकानों पर चला जाएं. बताया जा रहा है कि रूस अब बड़ी हवाई हमलो की तैयारी कर रहा है, ना सिर्फ मिलिट्री बेसेस को उड़ाने के लिए बल्कि वहां भी जहां एयर डिफेंस के कोई भी सिस्टम या मिसाइल्स हैं. कीव में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. देखें पूरी खबर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











