
Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति का पोलैंड दौरा कहीं आग में घी डालने वाला तो साबित नहीं होगा?
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 25 मार्च को पोलैंड का दौरा करने वाले हैं. उनके इस दौरे से दुनिया की चिंताएं बढ़ गई हैं.
यूक्रेन में अभी भी रूसी सेना कहर बरपा रही है, लेकिन अमेरिका जिस तरह से अभी भी यूक्रेन को भड़काने में लगा हुआ है, उसे देखकर यही लग रहा है कि क्या अमेरिका विश्वयुद्ध करवाना चाहता है. पहले अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन के पड़ोसी देश और NATO के सदस्य पोलैंड का दौरा किया था और अब खुद राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड के दौरे पर जाने वाले हैं. पुतिन को लेकर बाइडेन जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे है, उससे पुतिन भड़के हुए हैं. ऐसे में सवाल ये है कि जब रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की कोशिशें हो रही हैं तब अमेरिकी राष्ट्रपति का ये दौरा कहीं आग में घी डालने वाला तो साबित नहीं होगा...
यूक्रेन के राष्ट्र्रपति जेलेंस्की को अब भी यकीन है कि अमेरिका और नाटो देश उनके लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगे. लेकिन सवाल ये है आखिर नाटो और अमेरिकी देश क्या कर सकते हैं, वो भी तब जब पुतिन खुल्लम खुल्ला यूक्रेन की मदद करने वालों को सबसे बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दे चुके हैं.
तो फिर शुरू हो जाएगा विश्व युद्ध ?
1. अगर... नाटो देशों ने यूक्रेन ने सेना भेजी 2. अगर... नाटो ने यूक्रेन को नो फ्लाई जोन बनाया 3. अगर... नाटो ने यूक्रेन को अपने ग्रुप में शामिल किया
25 मार्च को बाइडेन का पोलैंड दौरा
हर हालत में दुनिया दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी तबादी देखेगी. रूस का प्रहार उस दौर में पहुंच जाएगा जहां से लौटना नामुमकिन होगा. अब सवाल ये है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पोलैंड दौरे में इन तीनों संभावनाओं पर कोई मुहर लगेगी. जो बाइडेन इसी हफ्ते बेल्जियम के ब्रसेल्स में जी-7, नाटो और यूरोपीय संघ के नेताओं से यूक्रेन को लेकर बैठक करने वाले हैं. फिर 25 मार्च को वह पोलैंड आएंगे. जो बाइडेन (Joe Biden) के आने से पहले अमेरिका की ओर से संकेत दिया जा रहा है कि NATO भले ही अपनी सेना यूक्रेन न भेजे, लेकिन नाटो का कोई देश यूक्रेन में अपनी शांति सेना भेज सकता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








