
Russia-Ukraine Update: रूस से लड़ने वतन लौटे 66 हजार यूक्रेनी? दावा हुआ सच्चा तो कैसे पलटेगी बाजी
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग के 10वें दिन यूक्रेन के बड़े शहरों पर हमले हुए. रूस ने राजधानी कीव की चौतरफा घेराबंदी की है. कीव के पास एक गांव में बड़ा हमला हुआ. पल भर में पूरा इलाका मलबा बन गया. वहीं, 6 लोगों की जान चली गई. कीव में लगातार धमाके की आवाज आ रही है. रूक-रूक कर सायरन बज रहे हैं. दूसरे बड़े शहर जैसे खारकीव खंडहर बन गया है. हर तरफ जली इमारतें और धुआं है. वहीं अपने वतन की रक्षा के लिए कई यूक्रेनी लौट कर भी आए हैं. अगर ये दावा हुआ सच्चा तो कैसे पलटेगी बाजी, देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











