
Russia-Ukraine News: यूक्रेन में बड़ी तादात में भारतीय छात्र, सरकार चलाएगी ऑपरेशन एयरलिफ्ट?
AajTak
Russia-Ukraine Crisis: अमेरिका इस बात की चेतावनी दे चुका है कि रूस युद्ध के पहले चरण में ही कीव पर हमला करेगा और इसी वजह से कई देशों के दूतावास खाली हो चुके हैं. भारत ने भी यूक्रेन में बसे भारतीयों को वहां से निकलने की एडवायजरी जारी कर दी है. विशेष विमानों से भारतीयों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी है. इस मामले में भारत भी अपने लोगों को वहां से निकलने के लिए कदम उठा चुका है. भारत साफ कर चुका है कि युद्ध की स्थिति में अपने नागरिकों को बचाना उसकी पहली प्राथमिकता होगी. भारत यूक्रेन में फंसे छात्रों को एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी कर रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











