
Russia-Ukraine News: नाटो के दरवाजे पर मिसाइलें बरसा रहा रूस, टक्कर लेने से क्यों डर रहा अमेरिका?
AajTak
लंबी खिंच चुकी रूस-यूक्रेन जंग के बाद भी दोनों देशों के शीर्ष नेताओं में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है. यूक्रेन पर लगातार जारी रूसी हमलों के बाद भी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेडिमिर जेलेंस्की पीछे हटने को तैयार नहीं है. 20 दिन से जारी ये जंग अब दुनिया के लिए चिंता का कारण बन गई है. लेकिन तीसरे विश्व युद्ध का खतरा आज से पहले इतना ज्यादा कभी नहीं था. अमेरिका और नाटो देशों की धमकियों, चेतावनियों और प्रतिबंधों के सामने पुतिन हथियार डालने को तैयार नहीं हैं. रूस कभी नाटो देशों के आसमान में ड्रोन से जासूसी कर रहा है तो कभी पोलैंड के करीब मिसाइलों की बारिश कर रहा है. सवाल ये है कि पुतिन ये सब क्यों कर रहे हैं ? क्या वो नाटो को डराना चाहते हैं. आखिर, पुतिन को क्यों नहीं रोक पा रहा है अमेरिका?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








