
Russia-Ukraine Crisis: अपने सपनों को पूरा करने यूक्रेन गए थे मासूम छात्र, बिना डिग्री देश वापसी पर मायूस
AajTak
एयरपोर्ट पर बच्चों को लेने पहुंचे कुछ परिवारों से बातचीत कर समझ आ रहा था कि उन्होंने आखिर किस तरह संसाधन जुटाकर अपने बच्चों को विदेश पढ़ने भेजा होगा. पिछले कुछ दिनों से अपने बच्चों को जिन हालातों में परिवार देख सुन रहे थे, वो बच्चे अब यूक्रेन से सुरक्षित वतन लौट आए हैं. उनकी फ्लाइट लैंड कर चुकी है. यहां मौजूद अधिकतर लोग आपको सामान्य परिवारों के लगते हैं. ऐसे परिवार जिन्हें देखकर ही आप समझ जाएंगे कि विदेश में बच्चे को पढ़ाने के लिए फीस का इंतजाम करना उनके लिए आसान नहीं था. हमने कुछ पेरेंट्स से बात की. भानू प्रताप सिंह अपनी पत्नी और छोटे भाई के साथ एयरपोर्ट पहुंचे हैं. देखें यूक्रेन से बिना डिग्री वापस लौटे बच्चों की इमोशनल स्टोरी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











