
Russia-Ukraine Battle Videos: कितने दिन और टिकेगा कीव का किला? आम वेशभूषा में दाखिल हो रहे रूसी सैनिक
AajTak
रूस-यूक्रेन युद्ध को 18 दिन पूरे हो चुके हैं. इन 18 दिनों में यूक्रेन लगभग बर्बाद हो चुका है. कीव पर कब्जे के लिए पहले उत्तर में इरपिन शहर लड़ाई का मैदान बना हुआ है और अब कीव के पूर्व में ब्रोवरी के अंदर रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच जंग चल रही है. ब्रोवरी में हर तरफ तबाही का आलम है. कहीं रूसी टैंक जल रहे हैं तो कहीं इमारतें खंडहरों में तब्दील हो गई हैं. कीव को घेरने की पूरी तैयारी में है रूस, लेकिन भी अपने इरादे मजबूत किए बैठा है, और रूस का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











