
Russia-Ukraine Battle: जंग का 21वां दिन: रूस का ताजा हमला, निशाना बना ये रेलवे स्टेशन
AajTak
आज भी रूसी फौजों ने यूक्रेन के अलग अलग शहरों पर बम बरसाए हैं. ताजा टार्गेट रूस का जेपरोजिया शहर है. जेपरोजिया के धमाकों में दो पत्रकारों की भी मौत हो गई है. रूस फौज की कोशिश ये है कि किसी तरह जल्द से जल्द कीव पर कब्जा कर लिया जाए. रूसी टैंकों ने कीव को अपना मुहाने लाकर खड़ा कर दिया है. बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग का आज 21वां दिन है. लेकिन जंग रोकने पर कोई ठोस निर्णय होता नजर नहीं आ रहा है. रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











