
Russia Ukraine: क्या रूस को उकसा रहा है अमेरिका? यूक्रेन को लेकर जानिए NATO की 'भड़काऊ नीति'
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 24 फरवरी से लगातार चल रहा है. दोनों देशों के मध्य तीन दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन संघर्ष का अंत होता नहीं दिख रहा. क्या इसके पीछे अमेरिका है? समझिए...
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने हाल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) देशों को खुली धमकी देते हुए कहा था कि अगर यूक्रेन को हथियार दिए तो फिर अच्छा नहीं होगा. मतलब अगर नाटो के किसी भी सदस्य देश ने यूक्रेन में नो फ्लाई जोन घोषित किया तो फिर रूस उसे दुश्मन मानेगा. लेकिन रूस के खिलाफ सीधे जंग में उतरने से मना कर चुका अमेरिका नाटो देशों के जरिए रूस के खिलाफ हथियार पहुंचाने में लग गया है. इसका मतलब क्या रूस और यूक्रेन की जंग में अमेरिका और नाटो आग में घी डालने का काम कर रहे हैं?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









