
Russia Corona: रूस में फिर कोरोना का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 887 मरीजों की मौत, सरकार ने बताया चिंताजनक
ABP News
Russia Corona: यह लगातार चौथा दिन है जब रूस में कोविड-19 के कारण 800 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इससे पहले गुरूवार को रूस में कोविड-19 के 867 मरीजों की मौत हुई थी.
Russia Corona: रूस में कोविड-19 के कारण शुक्रवार को रिकॉर्ड 887 मरीजों की मौत हुई जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यह लगातार चौथा दिन है जब रूस में कोविड-19 के कारण 800 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इससे पहले गुरूवार को रूस में कोविड-19 के 867 मरीजों की मौत हुई थी. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, रूस के कोरोना वायरस टास्क फोर्स के मुताबिक गुरूवार को देश में संक्रमण के 24,522 नए मामले सामने आए थे. जुलाई के अंतिम सप्ताह के बाद एक दिन में सामने आए यह सबसे अधिक मामले हैं.
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेशकोव ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमण के नए मामलों की संख्या बढ़ना और इतने अधिक लोगों की मौत होना काफी भयावह और चिंताजनक है. टास्क फोर्स की प्रमुख एवं उपप्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा के अनुसार रूसी सरकार की देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












