
Rule Change: LPG से पान-मसाला और सिगरेट तक... 1 फरवरी से लागू होंगे ये 5 बदलाव, हर घर हर जेब पर असर!
AajTak
Rule Change From 1st February: देश में नया महीना शुरू होने जा रहा और 1 फरवरी 2026 की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ होने वाली है. इनमें LPG Cylinder की कीमतों से लेकर टोल टैक्स पर FASTag से जुड़ा नियम भी शामिल है.
जनवरी का महीना खत्म होने वाला है और आम बजट के साथ फरवरी महीने की शुरुआत होगा. नया महीना भी देश में कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st February) के साथ आने वाला है. इन चेंज का असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलने वाला है. एक ओर जहां एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें (LPG Cylinder New Price) जारी होंगे, जो सीधे घर की रसोई के बजट से जुड़ी हैं, तो वहीं पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों को बड़ा झटका लगने वाला है. आइए 1 फरवरी 2026 से लागू होने वाले ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं...
पहला बदलाव: LPG Cylinder के दाम हर महीने के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं और 1 फरवरी 2026 को भी New LPG Price जारी किए जाएंगे. बजट वाले दिन जारी होने वाली इन कीमतों पर देश की नजर रहेगी और लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि इस बार 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जा सकता है. बता दें लंबे समय से 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमतें बदल रही हैं और बीते 1 जनवरी को भी राजधानी दिल्ली (LPG Price In Delhi) में Commercial LPG Cylinder 14.50 रुपये की कटौती के साथ 1804 रुपये का हो गया था.
दूसरा बदलाव: CNG-PNG और ATF की कीमतें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में चेंज के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 1 फरवरी को संशोधित एयर टर्बाइन फ्लूल प्राइस भी जारी करेंगी. ATF यानी हवाई ईंधन की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव हवाई यात्रियों के खर्च में उतार-चढ़ाव करने वाला साबित होता है. बीते महीने की शुरुआत में 1 जनवरी को एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी और दिल्ली में ATF Price 7% के आसपास कम हुआ था. इसके अलावा CNG-PNG Price में भी चेंज देखने को मिल सकते हैं.
तीसरा बदलाव: पान-मसाला सिगरेट पर एक्स्ट्रा टैक्स तीसरे बदलाव की बात करें, तो ये पान-मसाला और सिगरेट के शौकीनों को झटका देने वाला है. दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक देश में 1 फरवरी 2026 से तंबाकू उत्पादों और पान मसाला पर अधिक टैक्स लगाए जाएंगे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के स्थान पर एक नया उत्पाद शुल्क और उपकर अधिसूचित किया है. बीते दिनों जारी अधिसूचना के अनुसार, तंबाकू और पान मसाला पर नए शुल्क लागू जीएसटी दरों के अतिरिक्त लगाए जाएंगे. GST के अतिरिक्त, पान मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा, जिससे इनकी कीमतों में इजाफा होगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









