
Rudrapur: आंगनबाड़ी केंद्र में मिलीं फंगस लगीं दवा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
AajTak
Rudrapur News: गंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटे जाने वाली दवाओं में फंगस और पट्टियों के खराब मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले पर डीपीओ उदय ने बताया कि किट में पानी पड़ने से दवा और पट्टियां खराब हुईं थीं. जिनको न बांटने के निर्देश सीडीपीओ और पर्यवेक्षक को दिए गए हैं. इस केंद्र को नई किट दी जाएगी.
उत्तरखंड के रुद्रपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बांटे जाने वाली दवाओं में फंगस और पट्टिया खराब मिलने से हड़कंप मच गया. मामला संज्ञान में आते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) उदय प्रताप सिंह ने केंद्र में मिली खराब दवा बांटने पर रोक लगा दी है. बताया जा रहा है कि इस पर केंद्र में नई किट भेजने की बात कही है. उन्होंने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जांच कर खराब दवाइयां न बांटने के निर्देश दिए. इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
ऐसे खुला मामला-
बता दें, विकासखंड के गंगोली आंगनबाड़ी केंद्र में एक बच्चा बुखार की दवा लेने आया था. केंद्र की संचालिका ने विभाग से मिले प्राथमिक उपचार के किट से दवा निकाली तो उसमें फफूंद लगी थी. खासी और बुखार रोकने के लिए दिए जाने वाली पीने वाली दवा की शीशी भी लीक थीं. बच्चों के चोट लगने पर की जाने वाली पट्टी और रुई भी काली पड़ चुकी थी. इसके बाद पूरा स्टाक चेक किया गया और देखा कि ज्यादातर दवाइयां खराब हैं.
इस मामले पर डीपीओ उदय ने बताया कि किट में पानी पड़ने से दवा और पट्टियां खराब हुईं थीं. जिनको न बांटने के निर्देश सीडीपीओ और पर्यवेक्षक को दिए गए हैं. इस केंद्र को नई किट दी जाएगी. अन्य केंद्रों को भी इसके लिए आगाह किया गया है. साथ ही खराब दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी गई है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









