
RRR की टीम ने मनाया 1000 करोड़ कमाई का जश्न, क्यों पार्टी से गायब आलिया भट्ट?
AajTak
RRR की सक्सेस पार्टी में राम चरण, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली शामिल हुए थे. उनके अलावा आमिर खान, मकरंद देशपांडे, करण जौहर, अयान मुखर्जी, जॉनी लीवर जैसे सेलेब्स ने भी इस पार्टी में शिरकत की. लेकिन एक चीज जिसपर सभी का ध्यान गया वो थी आलिया भट्ट की गैरमौजूदगी.
डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR अपनी रिलीज के बाद से अभी तक रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है. इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस दुनियाभर में कर लिया है. ऐसे में राजामौली ने बुधवार शाम फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी. इस पार्टी में फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स ने शिरकत की थी. हालांकि फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट कहीं नजर नहीं आईं.
पार्टी में नहीं पहुंचीं आलिया भट्ट
इस सक्सेस पार्टी में राम चरण, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली शामिल हुए थे. उनके अलावा आमिर खान, मकरंद देशपांडे, करण जौहर, अयान मुखर्जी, जॉनी लीवर, राखी सावंत के साथ-साथ कई अन्य सेलेब्स भी पार्टी में नजर आए. लेकिन एक बात जो किसी को हजम नहीं हुई, वो थी आलिया भट्ट की गैरमौजूदगी.
आलिया भट्ट को लेकर पहले खबर आई थी कि वह राजामौली से नाराज हैं. कहा जा रहा था कि आलिया और RRR के डायरेक्टर राजामौली के बीच कुछ अनबन चल रही है. इसके चलते आलिया ने फिल्म RRR से जुड़े पोस्ट्स को डिलीट दिया है. साथ ही राजामौली को अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड लिस्ट से हटा दिया है. हालांकि बाद में आलिया ने इन खबरों को खारिज कर सफाई दी थी.
रिवीलिंग स्कर्ट से परेशान हुईं राखी सावंत, जॉनी लीवर को देखते ही छिपाने लगीं कट
आलिया ने खबरों पर दिया था जवाब

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










