
RPSC-RAS Mains 2023 के अंक जारी, यहां चेक करें अपने मार्क्स
AajTak
आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023 में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे अपने अंक देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं. यहां दिए हुए लिंक पर क्लिक कर मार्क्स चेक किए जा सकते हैं.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान राज्य और उप सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023) के अंक जारी कर दिए हैं.वैसे उम्मीदवार जो राजस्थान राज्य और उप-सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023) में शामिल हुए थे, वे अपने अंक देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर जरूरी डिटेल भरकर अपने मार्क्स देख सकते हैं.
परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे उम्मीदवार जो अपने अंक देखना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखने होंगे. आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि सबमिट करने की जरूरत होगी. जो उम्मीदवार राजस्थान राज्य और उप-सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023) के अपने अंक देखना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं.
ऐसे देखें अपने मार्क्स आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023 अंक जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
आरपीएससी आरएएस मेन्स 2023 अंक जांचने के लिए लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज दिखाई देगा.
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें और अंक जांचें.
पृष्ठ को सेव रखें और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











