
Rose Day: गुलाब के फूल की कीमत 130 करोड़, कितने साल तक रहेगा ताजा
AajTak
Rose Day 2024 Juliet Rose: इस दुनिया का सबसे महंगा गुलाब का फूल कहा जाता है. इसकी कीमत करोड़ों रुपये है. ये बाकी फूलों की तरह जल्दी नहीं मुरझाता बल्कि कई साल तक खिला रहता है.
आज यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है. लोग अपने प्रेम का इजहार करने के लिए गुलाब के फूलों का सहारा लेंगे. कोई इस फूल के जरिए प्रपोज करेगा, तो कोई किसी के चेहरा पर मुस्कान लाने के लिए उसे देगा. लेकिन क्या आपने कभी ऐसे गुलाब के बारे में सुना है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. ये बहुत ही मुश्किल से मिल पाता है. हैरानी की बात ये है कि जहां अमूमन फूल एक दो दिन में ही मुरझा जाते हैं, वहीं ये फूल करीब 3 साल तक नहीं मुरझाता.
इसे जूलियट रोज कहते हैं. ये दुनिया का सबसे महंगा गुलाब का फूल है. इसकी कीमत 90 करोड़ तक है. अब आपके जहन में ये सवाल आया होगा कि भला इस फूल में ऐसा क्या खास है, जो इसकी कीमत इतनी अधिक है. तो चलिए अब इस फूल के बारे में जान लेते हैं. जूलियट रोज के बारे में पहली बार इस दुनिया को साल 2006 में पता चला था. फेमस रोज ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने दुनिया के सामने इसे पेश किया था. इसे डेविड ने कई गुलाबों को मिलाकर उगाया था.
पोलन नेशन की रिपोर्ट के अनुसार, गुलाब के इस प्रकार का नाम apricot-hued hybrid रखा गया है. इसे उगने में 15 साल का वक्त और 5 मिलियन डॉलर (करीब 34 करोड़ रुपये) लगे. 2006 में डेविड ने गुलाब को करीब 90 करोड़ रुपये में बेचा था. वहीं इस वक्त इसकी कीमत करीब 130 करोड़ रुपये बताई जाती है.
डेविड ऑस्टिन की वेबसाइट के अनुसार जूलियट रोज की खुशबू चाय की हल्की खुशबू जैसी है. उनकी वेबसाइट पर गुलाब के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. कई रिपोर्ट्स में लिखा है कि दुनिया का सबसे अमीर शख्स भी जूलियट रोज को खरीदने से पहले कई बार सोचेगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.










