
Rohit Sharma Vs Virat Kohli, Team India: रोहित-कोहली के फेर में फंसी टीम इंडिया! भविष्य के लिए कौन हो सकता है लीडर?
AajTak
विराट कोहली को जब से वनडे की कप्तानी से हटाया गया है, तभी से अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. रोहित शर्मा अब टी-20, वनडे के कप्तान हैं लेकिन दोनों के बीच का विवाद कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है.
Rohit Sharma Vs Virat Kohli, Team India: टी-20 वर्ल्डकप खत्म होने के बाद और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान होने से भारतीय क्रिकेट में एक अजीब-सी बहस छिड़ गई है. ये बहस एक बार फिर लीडरशिप को लेकर है, जो हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्डकप के बाद कप्तानी छोड़ दी, रोहित शर्मा को टी-20 फॉर्मेट का कप्तान बना दिया गया. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने भारतीय क्रिकेट में भूचाल ला दिया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टी-20 के बाद वनडे टीम का कप्तान बदलने का भी फैसला किया. अध्यक्ष सौरव गांगुली की ओर से तर्क दिया गया कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में अलग-अलग लीडरशिप होना गलत है. ऐसे में साउथ अफ्रीका दौरे के लि टीम इंडिया की टेस्ट टीम का जब ऐलान हुआ, तब एक हैरान करने वाला फैसला हुआ. BCCI ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटा दिया और टी-20 के साथ-साथ वनडे की कमान भी रोहित शर्मा के हाथ में दे दी. विराट बनाम रोहित की जंग? विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं, साल 2018 से ऐसा होना शुरू हुआ और अबतक हो ही रहा है. लेकिन जिस तरह विराट को कप्तानी से हटाकर रोहित को कमान दी गई, उसके बाद इस बवाल का बढ़ना लाजिमी था. इसी विवाद के बीच रोहित शर्मा को चोट लग गई और वो साउथ अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. यानी विराट कोहली की कप्तानी में होने वाली टेस्ट सीरीज से उप-कप्तान रोहित शर्मा बाहर हो गए. रोहित शर्मा के बाहर होने के बाद एक और झटके वाली खबर आई, जिसमें दावा किया गया कि विराट कोहली साउथ अफ्रीका में होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. वजह ये है कि विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्मदिन 11 जनवरी को है, उस वक्त विराट कोहली टेस्ट सीरीज में बिज़ी होंगे. ऐसे में वो उस सीरीज़ के बाद ब्रेक लेना चाहते हैं. हालांकि, अभी के लिए BCCI ने ऐसी खबरों का खंडन कर दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









