
Rohit Sharma, IND Vs AUS Perth Test: 'मुझे नहीं पता...' 3-0 से शिकस्त के बाद टूट गए रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने पर कही ये बात
AajTak
भारतीय टीम को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है. तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मैच में भारत को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला था. जवाब में तीसरे दिन (3 नवंबर) भारतीय टीम 121 रन ही बना सकी और 25 रनों से मुकाबला गंवा दिया. अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है.
Rohit Sharma, India vs Australia Perth Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश नजर आए हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए हार के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है. अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में भारतीय टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. हाल ही में खबर आई थी कि कप्तान रोहित निजी कारणों से इस सीरीज के पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद उनसे एक बार फिर यही सवाल किया गया.
ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कप्तान ने क्या कहा?
इसके जवाब में कप्तान रोहित ने कहा कि उन्हें अभी कोई कन्फर्म जानकारी नहीं है. वो स्थिति के अनुसार फैसला करेंगे. रोहित ने कहा कि पहले टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, यह बात में ही स्पष्ट हो सकेगा. कप्तान रोहित ने कहा, 'फिलहाल, मैं इस फैसले पर निश्चित नहीं हूं कि मैं जा पाऊंगा या नहीं, लेकिन देखते हैं क्या होगा.'
ऑस्ट्रेलिया सीरीज को लेकर रोहित ने कहा, 'आगामी (दौरा) चुनौतीपूर्ण होने वाला है. हम क्रिकेट के बारे में काफी ज्यादा बात करते हैं और समझते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में एक अलग तरह का खेल होने वाला है. सीनियर्स पर जिम्मेदारी होगी कि वह ऐसा माहौल बनाए, जिसमें युवा खिलाड़ियों को सहजता महसूस हो.'
तीसरे टेस्ट में भारत को 25 रनों से शिकस्त मिली

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










