
Rohit Sharma Asia Cup 2022: प्रैक्टिस के बाद बच्चों की तरह झूमते दिखे रोहित शर्मा, फैन्स बोले- संन्यास का समय आ गया
AajTak
एशिया कप 2022 की शुरुआत शनिवार (27 अगस्त) से होने जा रही है. इसके अगले दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. मैच को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम ने प्रैक्टिस कर रही है. इसी दौरान रोहित स्केटिंग करते नजर आए...
Rohit Sharma Asia Cup 2022: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों यूएई में हैं. यहां टीम इंडिया को एशिया कप 2022 में अपना पहला मैच रविवार (28 अगस्त) को खेलना है. यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना है. जबकि एशिया कप का आगाज शनिवार (27 अगस्त) से होगा.
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया गुरुवार (25 अगस्त) को नेट प्रैक्टिस के लिए उतरी और खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया. प्रैक्टिस के बाद रोहित शर्मा का एक अलग ही बच्चों वाला रूप देखने को मिला. वह 'स्केटिंग स्कूटर' चलाते दिखाई दिए.
बीसीसीआई ने वीडियो शेयर किया
रोहित का यह वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ही शेयर किया. इसके साथ बीसीसीआई ने लिखा, 'प्रैक्टिस के बाद रोहित शर्मा अपनी स्टाइल में झूमते नजर आए.' इस वीडियो पर फैन्स ने भी कमेंट किए. कुछ ने तो रोहित शर्मा को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया.
Vroooming 🛴 into the end of practice session - Captain @ImRo45 style 👌 👌#TeamIndia | #AsiaCup2022 | #AsiaCup pic.twitter.com/OqF9eksgCP
फैन्स ने इस तरह दिया रिएक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









