
Rohini Court Shootout: दिल्ली पुलिस में हुए बड़े फेरबदल, 19 IPS और 10 DANIPS अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर
Zee News
Rohini Court Shootout: शूटआउट के अगले दिन दिल्ली पुलिस में कई बड़े फेरबदल किए गए हैं. हालांकि अधिकारियों ने इसे रूटीन ट्रांसफर बताया है.
नई दिल्ली: बीते दिन शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट के अगले दिन पुलिस प्रशासन में कई फेरबदल किए गए हैं. शनिवार को दिल्ली पुलिस में 19 IPS अफसरों के तबादले किए गए, जिसमें सभी DCP रैंक के अधिकारी हैं. इसके अलावा 10 DANIPS (Delhi, Andaman and Nicobar Islands Police Service) अफसरों के भी तबादले किए गए हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में 3 नए DCP को भी शामिल किया गया है. अब DCP South West इंगित कुमार सिंह को स्पेशल सेल का DCP बनाया गया है. इसके अलावा DCP Outer North राजीव रंजन को भी स्पेशल सेल का DCP बनाया गया है साथ ही DCP सेंट्रल जसमीत सिंह को भी स्पेशल सेल भेजा गया है. डीसीपी नॉर्थ, डीसीपी साउथ, डीसीपी सेंट्रल, डीसीपी साउथ ईस्ट, डीसीपी द्वारका, आउटर नॉर्थ, साउथ वेस्ट समेत स्पेशल सेल में भी कई IPS की तैनाती की गई है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









