
Robert Kiyosaki Viral Post: 'संकट में है डॉलर', रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर दी वॉर्निंग, कहा- खरीद लो चांदी...
AajTak
Robert Kiyosaki Warning: 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में US Dollar को लेकर चेतावनी दी है और चांदी खरीदने की सलाह दी है.
सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते कुछ समय में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है. कभी ये तूफानी रफ्तार के साथ नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंची, तो अचानक ही Gold-Silver Crash नजर आया. इस बीच अक्सर गोल्ड-सिल्वर में निवेश की सलाह देते नजर आने वाले मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट किसोसाकी अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में खासतौर पर चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बीच इसकी खरीदारी की सलाह दी है. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी डॉलर को लेकर चेतावनी (Robert Kiyosaki Warning) भी दे डाली है.
'मैंने फिर से खरीद ली है चांदी' Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर मंगलवार को एक नया पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने हाल ही में की गई अपनी चांदी की खरीदारी के बारे में बताया है. उन्होंने अपनी इस वायरल एक्स पोस्ट (Viral Post) में लिखा, 'मैंने अभी और 600 अमेरिकी सिल्वर ईगल्स (US Silver Eagles) खरीदे हैं. आज का स्पॉट 82 डॉलर प्रति औंस है.'
क्या होता है US सिल्वर ईगल? आगे बढ़ने से पहले समझ लीजिए आखिर अमेरिकी सिल्वर ईगल (American Silver Eagle) होते क्या हैं, तो बता दें कि ये अमेरिका द्वारा जारी किया गया आधिकारिक और सबसे पॉपुलर चांदी का बुलियन सिक्का होता है, जिसकी शुरुआत साल 1986 में की गई थी. इस ईगल कहे जाने वाले सिक्के में 99.9% शुद्ध चांदी का 1 ट्रॉय औंस (31.1 ग्राम) होता है. इन सिक्कों का इस्तेमाल प्रमुख तौर पर चांदी में निवेश करने के लिए किया जाता है.
Just purchased another 600 US Silver Eagles. Today’s spot is $82 an ounce. Still believe silver will reach $200 an ounce….or more…. in 2026. The US dollar is in trouble. Savers of fiat currency (fake $) biggest losers Take care.
200 डॉलर के पार निकलेगी Silver न सिर्फ घरेलू, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. भारत में तो बीते 29 जनवरी को रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 1 Kg Silver Price पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकल गया था और 4,20,048 रुपये का लाइफ टाइम हाई लेवल छू लिया था और मंगलवार 10 फरवरी को MCX पर ये गिरकर 2,56,424 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. यानी हाई से चांदी अब तक 1,63,624 रुपये तक सस्ती हो गई है. Comex Silver Price में भी हाई से काफी गिरावट आ चुकी है.
एक ओर जहां चांदी बिखर रही है, तो दूसरी ओर Robert Kiyosaki इसे खरीदारी का मौका बताते हुए निवेशकों को Silver Buying की सलाह दे रहे हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में इसे नया टारगेट प्राइस देते हुए लिखा, 'अभी भी लगता है कि 2026 में चांदी 200 डॉलर प्रति औंस या उससे भी ज्यादा ऊपरी स्तर तक पहुंच जाएगी.'

US-Iran War: 'जंग के जिम्मेदार देशों को निपटना होगा...', भारत ने ठुकराई ऑयल रिजर्व जारी करने की अपील
इंटरनेशलन एनर्जी एजेंसी की ओर से भारत से अपील की गई थी कि वह तेल की कीमतों को कम करने के लिए ऑयल रिजर्व जारी करे, जिसे भारत ने ठुकरा दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में दावा किया गया है.

फरवरी के अंत में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अमेरिका और इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद बढ़कर 110 डॉलर तक पहुंच गई हैं. यदि यह स्थिति इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले एक महीने में तेल की कीमतें 200 डॉलर तक पहुंच सकती हैं. ईरान ने UAE, सऊदी अरब, कतर और ओमान की रिफाइनरी और LNG संयंत्रों पर हमला किया है, जिससे उत्पादन रुक गया है. तेल का ये संकट दुनिया के लिए कितनी बड़ी मुश्किल खड़ी कर देगा? देखें वीडियो.











