
Road Accident: गोपालगंज में बेकाबू बोलेरो ने मुखिया के चुनाव प्रचार में निकले लोगों को कुचला, तीन की मौत
ABP News
कटेया थाने की भगवानपुर पंचायत के कुर्मी टोला में शुक्रवार की रात हादसा.चार घायलों का चल रहा गोरखपुर में इलाज, पुलिस ने बोलेरो को किया जब्त.
गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार की रात मुखिया प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में निकले बोलेरो ने सात लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में वोट मांग रहे मुखिया प्रत्याशी के तीन समर्थकों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. यह हादसा कटेया थाने की भगवानपुर पंचायत के कुर्मी टोला की है.
हादसा होने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है. मृतकों की पहचान कटेया थाने के मठिया गांव निवासी बुनेला राम के 26 वर्षीय पुत्र लाल बच्चन राम, निमईया गांव निवासी 65 वर्षीय पारस गिरी और पटोहवा गांव निवासी 60 वर्षीय कपिल देव सिंह के रूप में की गई है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












