
RO/ARO Paper leak: मेडिकल रूम में कटर से खोला पैकेट, फिर खींची फोटो... ऐसे लीक हुआ UP RO-ARO पेपर
AajTak
उत्तर प्रदेश सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की टीम चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. आयोग के सचिव अशोक कुमार की तरफ से प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में एफआईआर कराई थी. अब इस एफआईआर को पूरी तरह एसटीएफ की टीम को ट्रांसफर कर दिया गया है. आइए जानते हैं अब तक की जांच में क्या सामने आया है.
RO/ARO Paper Leak: उत्तर प्रदेश में सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी भर्ती पेपर लीक मामले की जांच में स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) की टीम लगी हुई है. आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर अब पूरी तरह एसटीएफ को ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया है. ट्रांसफर होने के बाद इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपियों को एसटीएफ एक साथ रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी.
आयोग के सचिव ने दर्ज कराई थी एफआईआर
11 फरवरी को यूपी में आरओ और एआरओ भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था, इसके बाद कैंडिडेट्स ने दावा किया कि पेपर लीक हो चुका है. इस मामले में आयोग के सचिव अशोक कुमार की तरफ से प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. यूपीएसटीएफ आरो पेपर लीक में 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. अब एसटीएफ की टीम इन आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी.
जांच में सामने आए ये तथ्य
अब तक की जांच में खुलासा हुआ कि आरओ और एआरओ का पेपर दो स्तर पर लीक हुआ है. एक परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र से सुबह करीब 7:00 बजे पेपर लीक हुआ है और दूसरे स्तर में, परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर लीक करवाया गया था यानी एक गैंग ने पेपर छापने के बाद ट्रांसपोर्टेशन के दौरान पेपर लीक किया था. वहीं, दूसरे गैंग ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से करीब ढाई घंटे पहले पेपर लीक करवाया था. सबसे अहम बात यह है कि दोनों ही गैंग की कड़ियां जेल में बंद राजीव नयन मिश्रा से जुड़ती हैं. कौशांबी के मंझनपुर से गिरफ्तार कमलेश कुमार पाल उर्फ केके ने प्रयागराज के बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के एग्जाम कंट्रोलर अर्पित विनीत जसवंत की मदद से 11 फरवरी को करीब 7:00 बजे यह पेपर हासिल किया था.
दो तरह से किया गया पेपर लीक

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










