
RJD के एमएलसी ने फेसबुक पर अपलोड की छठ की फोटो, कैप्शन में सीएम नीतीश पर कस दिया तंज
AajTak
फेसबुक पर तस्वीर पोस्ट करते हुए सुनील कुमार सिंह ने लिखा है कि उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीर बिहार की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार का परिचायक है. जिसके लिए बिहार सदियों से जाना जाता है.
बिहार समेत देश के अनेकों हिस्सों में छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस पर्व के बाद RJD के MLC सुनील कुमार सिंह ने एक फोटो अपलोड कर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. दरअसल फोटो में दिख रहा है कि छठ के बाद अपनी पत्नी का उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं. यह तस्वीर फेसबुक पर डालते हुए सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है.
फेसबुक पर तस्वीर पोस्ट करते हुए सुनील कुमार सिंह ने लिखा है कि उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीर बिहार की सभ्यता, संस्कृति और संस्कार का परिचायक है. जिसके लिए बिहार सदियों से जाना जाता है.
सीएम नीतीश पर बोला हमला
इसी कड़ी में आगे सुनील कुमार सिंह ने लिखा है कि, वह संस्कार नहीं जो कुछ दिन पूर्व घटित घटना के फलस्वरुप पूरे बिहारी को हंसी का पात्र बनाते हुए पूरे देश में संसार कर दिया. इस लाइन के जरिए सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है, जिन्होंने कुछ दिन पहले सेक्स एजुकेशन और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं को लेकर अश्लील बातें कही थी.
सीएम के बयान से मचा था बबाल

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











