
Rishabh Pant: ऋषभ पंत का बांग्लादेश सीरीज में होगा लिटमस टेस्ट, फ्लॉप होने पर टीम इंडिया से छुट्टी!
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सबकी निगाहें होंगी. पंत काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं ऐसे में उनके लिए यह सीरीज काफी अहम है. बांग्लादेश के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने पर पंत की सीमित ओवर्स की टीम से छुट्टी हो सकती है.
रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों का आयोजन होना है. दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी जिसका पहला मैच रविवार (4 दिसंबर) को मीरपुर में खेला जाएगा. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में सबकी निगाहें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर होंगी जो हालिया समय में सीमित ओवर्स क्रिकेट में काफी स्ट्रगल करते दिखाई दिए हैं.
पंत पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
वैसे कागज पर बांग्लादेशी टीम काफी कमजोर दिख रही है और उसका हालिया प्रदर्शन भी उत्साहजनक नहीं रहा है. इसके बावजूद ऋषभ पंत को फॉर्म में आने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. ऋ,भ पंत ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान कहा था कि सीमित ओवर्स क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड कोई खराब नहीं है और वह अभी केवल 25 साल के हैं. पंत ने यह भी कहा था कि 30-32 साल होने पर ही उनके प्रदर्शन की तुलना की जाए.
पंत की यह झल्लाहट साफ बता रही थी कि खराब फॉर्म के चलते उनपर काफी प्रेशर बढ़ चुका है. वैसे भी ऋषभ पंत के टीम में रहने से संजू सैमसन, ईशान किशन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाजों को ज्यादा चांस नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में यदि ऋषभ पंत बांग्लादेश के खिलाफ ओडीआई सीरीज में फ्लॉप रहते हैं तो चयनकर्ताओं का धैर्य जरूर जवाब देगा. मतलब साफ है कि खराब प्रदर्शन करने पर उनकी टी20 और वनडे टीम से छुट्टी हो सकती है.
क्लिक करें- मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज से हुए बाहर, इस प्लेयर की टीम में एंट्री
पिछली 9 पारियों में पूरी तरह फ्लॉप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









