
Rilee Rossouw: रिली रोसो ने 36 बॉल में मचाई तबाही, अपनी टीम समरसेट को 191 रनों से जिताया
AajTak
टी20 ब्लास्ट में समरसेट टीम ने टी20 फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया. इस साउथ अफ्रीकी प्लेयर ने एक ही ओवर में 5 छक्के लगाए...
इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट हो, IPL हो या फिर BBL, क्रिकेट फैन्स ने टी20 फॉर्मेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाज देखी होगी. मगर इस बार एक साउथ अफ्रीकी प्लेयर ने टी20 फॉर्मेट में तबाही मचा देने वाली बल्लेबाजी कर फिर से फैन्स को रोमांचित किया है.
इस प्लेयर का नाम रिली रोसो (Rilee Rossouw) है, जिन्होंने इंग्लैंड में खेले जा रहे घरेलू टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट (Vitality Blast) में धमाका किया है. रिली रोसौ समरसेट टीम के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने शनिवार को डर्बीशायर के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.
रिली रोसो ने एक ओवर में 5 छक्के भी लगाए
WOW 😳 Rilee Rossouw scoring 3️⃣4️⃣ runs from an over 💪#Blast22 pic.twitter.com/3TY0uGnj58
समरसेट ने 191 रनों से जीता मुकाबला
रिली रोसौ ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 36 बॉल पर 93 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जमाए. अपनी पारी में रिली रोसौ का स्ट्राइक रेट 258.33 का रहा. करीब 55 मिनट क्रीज पर टिके रिली रोसो ने अपनी पारी से तबाही मचा दी थी. रिली ने पारी के 15वें ओवर में 5 छक्के भी लगाए थे. इस ओवर में कुल 34 रन बनाए.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











