
RG Kar हॉस्पिटल रेप-मर्डर की जांच पर उठ रहे ये 3 सवाल, पुलिस और CBI रिपोर्ट के खिलाफ तेज हुआ प्रोटेस्ट
AajTak
कोलकाता कांड को लेकर हाल ही में विरोध प्रदर्शन के तहत जूनियर डॉक्टरों ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय के गेट पर प्रतीकात्मक रूप से ताला लगा दिया था. आइए बताते हैं कि जांच पर कौन से 3 सवाल उठाए जा रहे हैं.
कोलकाता में ट्रेनी-डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर के मामले में अब तक ट्रेनी डॉक्टरों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. अब आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टर सीबीआई पर मामले की जांच में देरी करने और अपराधियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं.
इसे लेकर पिछले कुछ दिनों में कई प्रदर्शन भी हो चुके हैं. हाल ही में विरोध प्रदर्शन के तहत जूनियर डॉक्टरों ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय के गेट पर प्रतीकात्मक रूप से ताला लगा दिया था. आइए बताते हैं कि जांच पर कौन से 3 सवाल उठाए जा रहे हैं.
वकीलों ने क्यों वापस लिया नाम
पीड़ित पक्ष की तरफ से दो नामी-गिरामी वकील इस केस की पैरवी कर रहे थे, लेकिन अचानक उन्होंने अपना नाम इस केस से वापस ले लिया. पीड़िता परिवार की तरफ से सीनियर लॉयर बिकास रंजन भट्टाचार्य केस लड़ रहे थे, लेकिन अब वह इस केस को छोड़ चुके हैं. वहीं, एक और वकील वृंदा ग्रोवर की टीम भी 11 दिसंबर को केस से अलग हो चुकी है.
क्या कहीं और हुई वारदात
सबसे बड़ा सवाल FSL रिपोर्ट सामने आने के बाद खड़ा हो रहा है. फोरेंसिक रिपोर्ट में जो बातें दर्ज की गई हैं, उसके मुताबिक जिस सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई, वहां आरोपी और पीड़िता के बीच संघर्ष के निशान मौजूद नहीं है. इस कारण यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया और उसके बाद लाश यहां लाकर फेंक दी गई.?

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











