
results.eci.gov.in, Vidhan Sabha Election Results on ECI Website: चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कौन आगे, कौन पीछे? देखें जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव रिजल्ट
AajTak
Jammu-Kashmir and Haryana Vidhan Sabha Election Result 2024, results.eci.gov.in: अगर आप भी जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव नतीजे डायरेक्ट चेक करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों की 90-90 सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है. जम्मू कश्मीर में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं. 1 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर आखिरी चरण को वोटिंग पूरी हुई. इससे पहले 18 सितंबर को पहले और 25 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ था. जबकि हरियाणा में एक ही फेज में सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले गए. आज, 8 अक्टूबर को दोनों राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे आएंगे.
Jammu Kashmir-Haryana Assembly Election Results on ECI website
अगर आप भी जम्मू कश्मीर-हरियाणा के नतीजे चेक करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाकर हर सीट के नतीजे चेक किए जा सकते हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने के लिए Haryana Assembly Constituencies और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे देखने के लिए Jammu Kashmir Assembly Constituencies पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप राज्य का Constituency Wise Results चेक करना है तो आपको राज्य की Constituency सलेक्ट करनी होगी. आपको यहां तय सीट पर खड़े हर उम्मीदवार को मिले वोटों की जानकारी मिल जाएगी.
ये है पूरा प्रॉसेस
1. चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर जाएं.
2. Haryana Assembly Constituencies या Jammu Kashmir Assembly Constituencies पर क्लिक करें.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







