
Republic Day: संसद बवाल कांड से सबक, गणतंत्र दिवस की परेड में जूतों और जैकेट पर होगी विशेष नजर, तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरेंगे लोग
AajTak
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को छावनी में बदलने की तैयारी है. राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 60 हजार जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण करेंगी. कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे.
Republic Day 2024: देश शुक्रवार (26 जनवरी) को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में परेड को लेकर खास तैयारी की गई है. वहीं, संसद बवाल कांड से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी की किलेबंदी पूरी कर ली है. इस बार तलाशी से लेकर सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाएगी. कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए कुल तीन लेयर की सुरक्षा से गुजरना होगा. खासतौर पर जूतों और जैकेट पर नजर रखी जाएगी.
बता दें कि 13 दिसंबर को संसद भवन पर हुए हमले की 22वीं बरसी थी. उसी दिन दोपहर एक बजे संसद की विजिटर गैलरी यानी दर्शक दीर्घा से दो शख्स अचानक नीचे कूद गए और हंगामा करने लगे. दोनों ने नारेबाजी की, फिर जूते में छिपाकर रखा गया कलर स्प्रे निकाला और हवा में उड़ा दिया. इससे सांसदों में डर फैल गया. हालांकि, बाद में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया. ठीक उसी समय संसद के बाहर भी दो लोगों को हंगामा करते वक्त पकड़ा गया था. इसमें एक महिला और एक युवक शामिल था. संसद भवन के बाहर दिल्ली पुलिस का पहरा था. ये आरोपी सुरक्षाबलों को चकमा देकर अंदर कलर स्प्रे ले गए थे.
'तलाशी और सुरक्षा में मुस्तैदी बरतेंगे जवान'
इस घटना से दिल्ली पुलिस ने सबक लिया और 26 जनवरी पर सिक्योरिटी का खास इंतजाम किया है. इस बार तलाशी और सुरक्षा में तैनात जवानों को जूतों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है. शुक्रवार को कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए लोगों को एक नहीं, बल्कि फ्रिस्किंग के तीन लेयर से गुजरना होगा.
'सिक्के लेकर भी नहीं आ सकेंगे मेहमान'
खासतौर से जिनके शॉल थोड़े मोटे होंगे, उन पर नजर रखी जाएगी. सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों को भी हिदायत दी गई है कि वो लोगों पर पूरी तरह नजर बनाए रखें. खासतौर से जैकेट और जूतों पर ध्यान दें. पुलिस ने पहले ही लोगों से उन समान को लाने से मना किया है, जिसे फेंका जा सके. इसमें सिक्के भी शामिल हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











