
REET Paper Leak करने की थी तैयारी! 10 महिलाओं समेत 37 लोग हुए अरेस्ट
AajTak
REET 2023 Paper Leak attempt: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राज्य में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए रीट मेन्स आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 01 मार्च 2023 तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.
REET 2023: राजस्थान में रीट मेन्स एग्जाम शुरू होते ही सॉल्वरगैंग एक्टिव हो चुके हैं. पहले दिन ही राजस्थान पुलिस ने पेपर लीक की कोशिश कर रहे 37 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को जोधपुर के एक मैरिज हॉल से पकड़ा गया है.
गुप्ता सूचना के बाद मारा छापा डीसीपी (पूर्व) अमृता दूहन का कहना है कि पुलिस ने परीक्षा से कुछ घंटे पहले मंडोर इलाके में उदयगढ़ मैरिज पैलेस पर छापा मारा था, जहां एक गुप्त सूचना मिली थी कि वहां रह रहे कुछ छात्रों को पेपर लीक किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने उदयगढ़ मैरिज पैलेस पर छापा मारा और 37 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी छात्रों को परीक्षा की पहली पाली में शामिल होना था.
10 महिलाएं भी शामिल, लैपटॉप-प्रिंटर जब्त दुहान ने कहा, "हमने 10 महिलाओं सहित 30 छात्रों और सात अन्य लोगों को पेपर लीक करने की कोशिश में पाया है." पुलिस ने कुछ कागजों के साथ एक लैपटॉप और एक प्रिंटर जब्त किया, जिसमें आंसर थे. हालांकि उन्होने जानकारी दी कि फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के पास मिले पेपर ऑरिजनल क्वेश्चन पेपर से मेल नहीं खा रहे, पूरे मामले की जांच की जा रही है.
9 लाख से ज्यादा छात्र दे रहे हैं रीट एग्जाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राज्य में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए रीट मेन्स आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 01 मार्च 2023 तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी. लेवल-I कक्षा 1 से 5वीं तक और लेवल-II कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित हो रही है.
(पीटीआई इनपुट के साथ)

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










