
REET Answer Key 2022 Released: reetbser2022.in पर रीट आंसर की जारी, ऐसे करें ऑब्जेक्शन
AajTak
REET Answer Key 2022 @reetbser2022.in: परीक्षा इस साल 23 और 24 जुलाई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. वे सभी उम्मीदवार जो राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर विजिट कर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
REET Answer Key 2022 @reetbser2022.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. वे सभी उम्मीदवार जो राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर विजिट कर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा इस साल 23 और 24 जुलाई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. आंसर की चेक करने के बाद उम्मीदवार 25 अगस्त 2022 तक सुबह 12 बजे तक आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.
REET Answer Key 2022: ऐसे करें डाउनलोड स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे आंसर की लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: एक ड्रॉप डाउन बॉक्स स्क्रीन पर खुलेगा. उम्मीदवार अपनी शिफ्ट के अनुसार आंसर की डाउनलोड करें. स्टेप 4: आंसर की pdf फॉर्मेट में उपलब्ध होगी, इसे डाउनलोड कर लें. स्टेप 5: आंसर की पर आपत्तियां भी दर्ज कर सकते हैं.
आंसर की पर आपत्तियां उठाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा. आपत्ति दर्ज करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध है. आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स के साथ पेज पर लॉग-इन करना होगा.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले कहा था कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर लगभग 62,000 रिक्त पद भरे जाएंगे. मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि राज्य के 19 जिलों में 36 महिला विश्वविद्यालय खोले जाएंगे. उन्होंने कहा कि कक्षा 12 तक कई अंग्रेजी स्कूलों सहित कुल 3,820 स्कूल खोले जाएंगे और राज्य सरकार नए मेडिकल कॉलेज खोलने पर ध्यान देगी. राज्य सरकार जयपुर में एजुकेशन हब भी खोलेगी.
आंसर की अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए यहां क्लिक करें

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








