
Redmi Watch Move Review: सस्ती स्मार्टवॉच चाहिए, तो अच्छा है ये ऑप्शन
AajTak
Redmi Watch Move review: कम दाम में एक अच्छी स्मार्टवॉच तलाश रहे हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसी ही वॉच का रिव्यू लेकर आए हैं. हम बात कर रहे हैं Redmi Watch Move की, जो दो हजार रुपये से कम कीमत में आती है. इस कीमत में ये वॉच AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग और दूसरे खास फीचर्स से आती है. आइए जानते हैं आपको ये वॉच खरीदनी चाहिए या नहीं.
Xiaomi ने कुछ महीने पहले अपनी एक बजट स्मार्टवॉच Redmi Watch Move को लॉन्च किया है. ये वॉच एंट्री लेवल बजट में आती है. इसकी कीमत 1999 रुपये है. इस वॉच को कंपनी ने भारत को लोकली तैयार किया है. इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 600 Nits की ब्राइटनेस के साथ आता है.
हम पिछले कुछ दिनों से इस वॉच को इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके तमाम फीचर्स को टेस्ट करने के बाद हम इसका रिव्यू लेकर आए हैं. इस रिव्यू में हम बात करेंगे कि इस वॉच को खरीदना चाहिए या नहीं.
Redmi Watch Move का डिजाइन आपको जाना पहचाना लगेगा. मार्केट में ऐपल वॉच जैसे डिजाइन वाली ऐसी कई वॉच उपलब्ध हैं. हालांकि, रेडमी ने मार्केट में मिलने वाली दूसरी वॉचेज से बेहतर काम किया है. इसमें स्टैप को रिमूव करने के लिए एक बटन दिया गया है, जिसे प्रेस करते ही काम हो जाता है.
रेडमी ने इस बार अपनी वॉच में एक रोटेटिंग क्राउन भी दिया है. इस क्राउन को प्रेस करके आप वॉच के मेन्यू को एक्सेस कर सकते हैं. इसमें HyperOS दिया गया है. डिस्प्ले थोड़े बेजल के साथ आता है. वॉच चार कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, सिल्वर और गोल्ड में आती है.
Redmi Watch Move दो हजार रुपये से कम बजट में आती है. इस बजट में आपको कई दूसरी कंपनियों की वॉच मिलेंगी, लेकिन रेडमी का काम बेहतर है. इसमें 1.85-inch का 2.5D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन अच्छी खासी ब्राइट है, तो डे टाइम में भी इसकी विजिबिलिटी अच्छी है.
यह भी पढ़ें: Ubon Breakfast Maker Review: अकेला करता है 3 डिवाइस का काम, क्या खरीदना चाहिए

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










