
Redmi Note 15 Pro सीरीज की सेल शुरू, मिलेगा 200MP का कैमरा, इतना है डिस्काउंट
AajTak
Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ को अब खरीदा जा सकता है. ये फोन्स पिछले हफ्ते लॉन्च हुए थे, जिन्हें आप Amazon से खरीद सकते हैं. इसमें 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा. दोनों ही फोन्स AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं. इनमें फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का फीचर मिलता है. आइए जानते हैं इनकी कीमत.
Redmi Note 15 Pro सीरीज को कंपनी ने पिछले महीने के आखिर में लॉन्च किया था. शाओमी का दमदार फोन अब सेल पर आ गया है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स मिलते हैं, जिसमें 200MP का कैमरा मिलता है. दोनों ही फोन्स पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं. इसमें आपको बड़ी बैटरी भी मिलेगी.
इस सीरीज में कंपनी ने Note 15 Pro+ 5G और Note 15 Pro 5G को लॉन्च किया है. इन फोन्स में क्रमशः Snapdragon 7s Gen 4 और MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर मिलता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास बातें.
Redmi Note 15 Pro 5G को कंपनी ने 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की है. वहीं टॉप ऑफ द लाइन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. फोन कार्बन ब्लैक, मिराज ब्लू और सिल्वर ऐश में मिलेगा.
यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ मगरमच्छ की खाल वाला iPhone, लगे हैं सोने के स्क्रू, इतनी है कीमत
वहीं Redmi Note 15 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. इसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलेगा. 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 43,999 रुपये का है. ये फोन कार्बन ब्लैक, कॉफी माचा और मिराज ब्लू में आता है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐमेजॉन से खरीद सकते हैं. फोन्स पर 3000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट HDFC बैंक, SBI और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









