
Redmi A1 इस दिन होगा लॉन्च, 5000mAh बैटरी और दमदार कैमरा, साथ में आएगा सस्ता 5G फोन
AajTak
Redmi A1 Launch Date: रेडमी जल्द ही तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. 6 सितंबर को कंपनी तीनों ही स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें एक सस्ता 5G फोन भी शामिल है. कंपनी इस बार Redmi A-सीरीज भी लॉन्च करने वाली है, जिसमें आपको क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी स्मार्टफोन की डिटेल्स.
रेडमी अगले हफ्ते कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी बजट 5G हैंडसेट से लेकर कम कीमत वाले 4G फोन्स तक को लॉन्च करने की प्लानिंग में है. Redmi 11 Prime सीरीज में कंपनी दो फोन्स- एक 5G और एक 4G लॉन्च करेगी. इसके अलावा कंपनी एक और हैंडसेट लॉन्च करने वाली है, जो बजट एंट्री हो सकता है.
ब्रांड ने Redmi A1 स्मार्टफोन को टीज किया है, जो प्राइम सीरीज के दोनों फोन्स के साथ 6 सितंबर को लॉन्च होगा. रेडमी ने इसकी जानकारी एक पोस्टर ईमेज जारी करके दी है. आपने शाओमी A-सीरीज के फोन पहले भी देखे होंगे.
कंपनी स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस वाले फोन्स इस सीरीज में लॉन्च करती थी. Redmi A1 में ही हमें ऐसा देखने को मिल सकता है. कंपनी ने टीजर में क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को टीज किया है.
इसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच और स्कॉयर शेप्ड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. इसके अलावा कंपनी का कहना है कि यह फोन मेड इन और मेड फॉर इंडिया है. इस डिवाइस को कई सर्टिफिटेशन लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है.
रिपोर्ट्स की मानें तो हैंडसेट MediaTek A22 चिपसेट के साथ आ सकता है. इसमें 3GB RAM मिल सकती है. इसमें एंड्रॉयड 12 दिया जा सकता है. हैंडसेट में एक कलरफुल यूनिबॉडी डिजाइन देखने को मिलेगा.
कंपनी इसे लेदर जैसे टेक्स्टर फिनिश वाले बैक पैनल के साथ लॉन्च कर सकती है. इसमें आपको बॉक्सी डिजाइन मिलेगा. डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी 5000mAh की बैटरी देगी. फोन तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










