
Redmi 10A हुआ भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 13MP कैमरा, 9 हजार रुपये से कम है दाम
AajTak
Redmi 10A Price In India: रेडमी ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. 10 हजार रुपये से कम बजट में आने वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है. हैंडसेट में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है. साथ ही कंपनी ने Redmi 10 Power का भी ऐलान किया है.
Redmi ने अपना नया हैंडसेट लॉन्च किया है, जो एक बजट ऑप्शन है. कंपनी ने इस फोन को कम दाम में स्मार्टफोन चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है. Redmi का नया फोन 10 हजार रुपये से कम बजट में आता है. Redmi 10A में आपको 4GB तक RAM, MediaTek Helio G25 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ आता है.
अगर आप एक बजट फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें.
रेडमी का यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. Redmi 10A के बेस वेरिएंट 3GB RAM + 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि इसका 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 9,499 रुपये में लॉन्च हुआ है.स्मार्टफोन की पहली सेल 26 अप्रैल को शुरू होगी. इसे आप Amazon से खरीद सकेंगे.
रेडमी का यह फोन 6.53-inch की HD+ LCD स्क्रीन के साथ आता है, जिसका रेज्योलूशन 720x1600 पिक्सल है. इसमें MediaTek Helio G25 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB तक RAM और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है.
स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर काम करता है. इसमें 13MP का रियर कैमरा मिलता है, जो LED फ्लैश के साथ आता है. फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











