
Realme Narzo 30 का ये नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत 13,499 रुपये
AajTak
Realme Narzo 30 का एक नया 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे Realme Narzo 30 5G के साथ लॉन्च किया गया था. Narzo 30 को पहले 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वाले वेरिएंट में पेश किया गया था.
Realme Narzo 30 का एक नया 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे Realme Narzo 30 5G के साथ लॉन्च किया गया था. Narzo 30 को पहले 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वाले वेरिएंट में पेश किया गया था. ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. Realme Narzo 30 के नए 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है. ये वेरिएंट पुराने दोनों वेरिएंट के बीच मौजूद रहेगा. इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. ग्राहक Realme Narzo 30 के नए 6GB + 64GB वेरिएंट को 5 अगस्त से खरीद पाएंगे. ये फ्लिपकार्ट के बिग सेविंग डेज सेल का हिस्सा है. साथ ही इसकी बिक्री रियलमी इंडिया वेबसाइट और दूसरे रिटेल चैनल के जरिए भी की जाएगी. ये फोन रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











