
Realme GT Neo 3T Review: काली-पीली टैक्सी नहीं, फरारी है इसकी परफॉर्मेंस, कम दाम में अच्छा ऑप्शन
AajTak
Realme GT Neo 3T Review: रियलमी ने रेसिंग फ्लैग जैसे डिजाइन वाला नया फोन हाल में लॉन्च किया है. एक फोन खरीदते वक्त आप किन चीजों का ध्यान रखते हैं? पैसा, परफॉर्मेंस और ऑफर का बेस्ट कॉम्बिनेशन इस वक्त ये स्मार्टफोन है. आइए जानते हैं क्या आपको रियलमी का ये फोन खरीदना चाहिए?
रियलमी ने हाल में अपना नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 3T लॉन्च किया है. लॉन्चिंग के वक्त मुझे भी ऐसा लग रहा था कि कंपनी ने इसे लॉन्च क्यों किया है. अब तक मैंने जो स्मार्टफोन देखे हैं, उनका T-वेरिएंट बेहतर स्पेसिफिकेशन्स और ज्यादा प्राइस के साथ आता है. रियलमी का यह फोन इस मामले में थोड़ा अलग है.
कंपनी ने स्पेसिफिकेशन्स में कोई बहुत ज्यादा कटौती नहीं की है, लेकिन कीमत और डिजाइन में यह हैंडसेट Realme GT Neo 3 से कम जरूर है. कीमत कम होगी तो कंपनी कहीं ना कहीं तो कटौती करेगी. फोन पहली बार फ्लिपकार्ट सेल में सेल पर आया और इस पर 7 हजार रुपये का डिस्काउंट था.
इस डिस्काउंट के बाद फोन काफी अग्रेसिव सेगमेंट में एंटर कर जाता है. वैसे तो इसका सीधा मुकाबला Poco F4 से है, लेकिन कीमत से हिसाब से ये लगभग उन सभी हैंडसेट का कंपटीशन बन जाता है, जो 20 हजार रुपये के आसपास की कीमत पर आते हैं. हम इसका Dash Yellow वेरिएंट यूज कर रहे हैं. रिव्यू से पहले एक नजर डालते हैं इसे स्पेसिफिकेशन्स पर...
डिस्प्ले- 6.62 Inch AMOLED स्क्रीन
प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 870 5G
कैमरा- 64MP ट्रिलप रियर, 16MP फ्रंट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










