
Realme GT 8 Pro दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च, मिलेगा अब तक का बेस्ट कैमरा
AajTak
भारत में रियलमी अपना फ्लैगशिप फोन अगले कुछ दिनों में लॉन्च करने वाला है. कंपनी Realme GT 8 Pro को लॉन्च कर रही है, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगा. इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस फोन में अपना अब तक का सबसे बेहतरीन कैमरा सेटअप दे सकती है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Realme GT 8 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है. कंपनी नवंबर में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें दमदार फीचर्स मिलेंगे. हालांकि, ब्रांड ने अभी तक स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को रिवील नहीं किया है. कंपनी लगातार इस फोन के टीजर जारी कर रही है.
फोन के कई स्पेक्स और डिजाइन कन्फर्म हो चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो हैंडसेट में 2K रेज्योलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 7000 Nits की होगी. ये कंपनी का पहला फोन होगा, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा है. आइए जानते हैं इस फोन की संभावित कीमत और खास बातें.
फोन में दमदार स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे. रिपोर्ट्स की मानें, तो हैंडसेट में 6.79-inch QHD+ का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन 2K रेज्योलूशन के साथ 7000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. इसमें अल्ट्रा हैप्टिक मोटर मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Realme GT 8 Pro लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी, इतनी है कीमत
फोन में दमदार स्पीकर दिया जा सकता है. स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा. इसके साथ ही कंपनी HyperVision+ AI चिप दिया सकता है. इसके अलावा फोन में Ricoh GR ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा.
फोन में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 120W की चार्जिंग और 50W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 20 नवंबर को लॉन्च होगा. फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा. साथ ही आप इसे रियलमी के आधिकारिक स्टोर से भी खरीद सकते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










