
Realme का ये फोन भारत में 4 मई को हो सकता था लॉन्च, अब फीचर्स हुए लीक
AajTak
भारत में 4 मई को Realme का एक मेगा इवेंट होने वाला था. हालांकि, कोरोना की भयावह दूसरी लहर की वजह से इस इवेंट को पोस्टपोन करना पड़ा. इस इवेंट में Realme X7 Max को लॉन्च किए गए जाने की उम्मीद थी.
भारत में 4 मई को Realme का एक मेगा इवेंट होने वाला था. हालांकि, कोरोना की भयावह दूसरी लहर की वजह से इस इवेंट को पोस्टपोन करना पड़ा. इस इवेंट में Realme X7 Max को लॉन्च किए गए जाने की उम्मीद थी. अब इस फोन के रिटेल बॉक्स की एक कथित तस्वीर सामने आई है, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं. इससे पता चला है कि फोन में उम्मीद के ही मुताबिक MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर मिलेगा. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ये फोन Realme GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन होगा. ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन्स का भी हमें आइडिया है. पॉपुलर टिप्स्टर @Gadgetsdata ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट किया था और दावा किया है कि ये Realme X7 Max का रिटेल बॉक्स है. इस फोटो में कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी दिखाई दे रहा है. यहां बताया गया है कि फोन में 5G इनेबल्ड MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर और 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. इसके अलावा इमेज में और कोई इंफॉर्मेशन नहीं है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










