
Realme का बंपर ऑफर, लेटेस्ट फोन्स पर मिलेगा डिस्काउंट, कई हजार रुपये की होगी बचत
AajTak
Realme Discount Offer: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Realme ने खास ऑफर का ऐलान कर दिया है. इस ऑफर के तहत आप हाल में लॉन्च हुए Realme P3 सीरीज के तमाम स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीद पाएंगे. कंपनी ने ये ऑफर सीमित समय के लिए जारी किया है. आइए जानते हैं डिस्काउंट के बाद आपको इस सीरीज के फोन कितने में मिलेंगे.
Realme ने अपने लेटेस्ट फोन्स पर डिस्काउंट ऑफर का ऐलान किया है. कंपनी ने सीमित समय के लिए इस ऑफर का ऐलान किया है, जिसके तहत आप Realme P3 सीरीज को सस्ते में खरीद सकते हैं. ब्रांड ने हाल में ही इस सीरीज को लॉन्च किया है. ये ऑफर Realme P3 Ultra, P3 Pro और P3 5G पर मिल रहा है.
इसके अलावा आप इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठाकर Realme P3x 5G को भी सस्ते में खरीद सकेंगे. ये डिस्काउंट सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसकी शुरुआत आज यानी 2 अप्रैल से दोपहर 2 बजे से शुरू होगी.
Realme P3 Pro 5G को आप 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे (डिस्काउंट के बाद). इस फोन में आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज तक का ऑप्शन मिलता है. स्मार्टफोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के रूप में मिलेगा. फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है. बैंक ऑफर के बाद आप इसे 19,999 रुपये में खरीद पाएंगे.
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Realme P3 Ultra 5G, इसमें है चांद सा डिजाइन, इतनी रखी है कीमत
वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट वाले स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये है, जिसे आप 20,999 रुपये में डिस्काउंट के बाद खरीद पाएंगे. टॉप कॉन्फिग्रेशन यानी 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है, जिसे डिस्काउंट के बाद आप 22,999 रुपये में खरीद पाएंगे.
Realme P3 Ultra 5G को आप 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन की कीमत 23,999 रुपये से होती है. हैंडसेट पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. फोन को आप नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











