
Real Estate Crisis: चीन बेचैन... खुल गई तरक्की की पोल, एक-एक कर कंपनियां बर्बाद, 5 साल से चल रहा था खेल!
AajTak
China Real Estate Crisis: चीन में रियल एस्टेट संकट अब भयावह रूप लेता जा रहा है. शहर-दर-शहर घर बनकर तैयार हैं, लेकिन खरीदार गायब हैं. सरकार समस्या को हल करने के लिए सक्रिय है, लेकिन दांव उल्टा पड़ता जा रहा है.
चीन दुनिया में आर्थिक तौर दूसरी सबसे बड़ी ताकत है. लेकिन एक संकट चीन को आर्थिक तरक्की की राह में लगातार पीछे धकेल रहा है. इस संकट से उबरने के लिए चीन संघर्ष भी कर रहा है. लेकिन कम होने के बजाय चीन के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं. दरअसल, पिछले करीब 5 साल से चीन की रियल एस्टेट मार्केट मंदी में है. इस मंदी की वजह से चीन के हाथ-पांव फूल रहे हैं.
मौजूदा समय में चीन का रियल एस्टेट सेक्टर अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. प्रॉपर्टी की कीमतें गिर रही हैं, बिक्री कम हो रही है. डेवलपर्स के पास नकदी की समस्या है, क्योंकि पूरा सेक्टर कर्ज में डूबा है, अब तो स्थिति इतनी भयावह है कि कर्ज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है.
घर खरीदने वाले गायब
साल 2025-26 के दौरान चीन में औसतन घरों की कीमतों में 5% से अधिक की गिरावट देखी गई. क्योंकि शहर-दर-शहर घर बनकर तैयार हैं, लेकिन खरीदार गायब हैं. सरकार समस्या को हल करने के लिए सक्रिय है, लेकिन संकट गहराता ही जा रहा है.
रियल एस्टेट कंपनी Evergrande, Country Garden के बाद अब China Vanke पर खतरा मंडराने लगा है. रियल एस्टेट (Real Estate) कंपनी China Vanke पर भी कर्ज का दबाव बढ़ता जा रहा है, और बॉन्ड भुगतान में मुश्किलें आ रही हैं. चीन की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी Evergrande एक तरह से पहले ही बर्बाद हो चुकी है, कंपनी को हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज से भी डीलिस्ट कर दिया गया है.
अब फिलहाल China Vanke गहरी वित्तीय समस्या से जूझ रहा है. मौजूदा दौर में ये सबसे मजबूत रियल एस्टेट कंपनी मानी जा रही थी. लेकिन कर्ज जाल में यह कंपनी भी फंस चुकी हैं. वांके को साल- 2025 में लगभग 82 अरब युआन (लगभग $11.8 बिलियन) का रिकॉर्ड घाटा हुआ है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 65% अधिक है. बॉन्ड भुगतान के लिए समय बढ़ाने की नौबत आई. अब Vanke उस स्थिति में है, जहां वह डिफॉल्ट से बचने और अस्तित्व बनाए रखने की लड़ाई लड़ रही है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









