
RCP सिंह का क्यों हुआ BJP से मोहभंग? बोले- मेरे पास राजनीतिक शक्ति, बनाऊंगा अपनी पार्टी
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएसीपी सिंह ने बीजेपी को छोड़ने का ऐलान किया है. वह बीते डेढ़ साल में बीजेपी में कोई जिम्मेदारी नहीं मिलने से नाराज थे. आरसीपी ने कहा कि वो बिहार में नई पार्टी बनाएंगे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपनी खुद की पार्टी बनाने की घोषणा करेंगे. आरसीपी सिंह मई 2023 में बीजेपी में शामिल हुए थे, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया था और अगस्त 2022 में महागठबंधन में शामिल हो गए थे.
आरसीपी सिंह ने आजतक के साथ बात करते हुए कहा, "मैंने अपनी बीजेपी सदस्यता रिन्यू नहीं कराई है और हर कोई मेरे इरादों को समझ सकता है. मैं बहुत जल्द अपनी राजनीतिक पार्टी बनाऊंगा."
जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पिछले डेढ़ साल में बीजेपी में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दिए जाने पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा, "मैंने बीजेपी नेतृत्व से कहा था कि चूंकि मेरे पास राजनीतिक संगठन चलाने का लंबा अनुभव है, इसलिए उन्हें इसका उपयोग पार्टी के लाभ के लिए करना चाहिए, लेकिन बीजेपी की कार्यशैली अलग है और मैं इसकी सराहना करता हूं."
जब नीतीश ने छोड़ा NDA, तब बीजेपी में शामिल हुए थे आरसीपी
सूत्रों के मुताबिक, आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने के जवाब में बीजेपी में शामिल किया गया था, लेकिन जनवरी 2024 में जब नीतीश एनडीए में लौटे, तब से आरसीपी ने खुद को पार्टी में राजनीतिक रूप से अलग-थलग पाया.
2022 में जेडीयू ने किया था बर्खास्त

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











